Skip to main content
-
मुझे अपने शहर लौट जाना है *4
-
मैं अपनी अम्मी को थामना चाहता हूँ, अपने अब्बू को गले लगाना चाहता हूँ।
-
मुझे अपने शहर लौट जाना है। * 4
-
मैं अपनी नानी-दादी को देखना चाहता हूँ, अपने नाना-दादा को देखना चाहता हूँ।
-
मुझे अपने शहर लौट जाना है। *4
-
मैं मिट्टी को छूना चाहता हूँ, पेड़ों से फल तोड़ना चाहता हूँ,
-
मैं आसमान को निहारना चाहता हूँ, कुओं का पानी पीना चाहता हूँ।
-
मुझे अपने शहर लौट जाना है। *4
-
मैं अपने दोस्तों से मिलना चाहता हूँ, अपनी मस्जिद में नमाज़ पढ़ना चाहता हूँ, अपना क़ुरान पढ़ना चाहता हूँ, जितनी ऊँची आवाज़ में पढ़ सकूँ।
-
मुझे अपने शहर लौट जाना है। *4
-
मुझे अपने शहर लौट जाना है, बस मिलने भर के लिए ही सही, किसी दिन, एक दिन।